बदायूं, मार्च 7 -- बदायूं, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ के निर्देशानुसार आरक्षित नागरिक पुलिस में उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा जनपद में संपन्न कराई जायेगी। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है और पूरी तरह से चौकन्ना है। परीक्षा जनपद में 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अवनीश कुमार राय ने परीक्षा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। डीएम ने अधिकारियों को परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने बताया कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए नामित अधिकारी एवं कर्मचारी विभिन्न परीक्षा केंद्रों, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य न...