हरदोई, मार्च 13 -- हरदोई। शनिवार और रविवार को होने वाली पुलिस उपनिरीक्षक एवं पुलिस के सामान्य पदों की लिखित परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम हरदोई डिपो को अलर्ट मोड पर रखा गया है। निगम की ओर से परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज बसों का संचालन 24 घंटे तक जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र प्रभारी बस स्टेशन हरदोई राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित की गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के हरदोई आने की संभावना है। जिले में कई स्थानों पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, ऐसे में परिवहन निगम की जिम्मेदारी बढ़ गई है।उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों क...