लखनऊ, मार्च 12 -- पुलिस भर्ती परीक्षा (14 और 15 मार्च) को लेकर रेलवे ने तैयारियां कर लीं हैं। चारबाग रेलवे स्टेशन पर जीआरपी कार्यालय के सामने पार्किंग के बगल में होल्डिंग एरिया बनाया गया है। रेलवे के मुताबिक दोनों ही दिनों स्टेशन पर प्रतिदिन 50 से 60 हजार परीक्षार्थियों के आवागमन की संभावना है। सर्कुलेटिंग एरिया में भी हेल्प डेस्क, होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे। अतिरिक्त टिकट काउंटर लगाए जाएंगे। कुल अभ्यर्थियों में 50 से 60 फीसदी का आवागमन ट्रेनों के जरिए होगा। रेलवे के अनुसार जीआरपी-आरपीएफ की टीम बनाई गई है जो कि प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया में परीक्षार्थियों की भीड़ नियंत्रित करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...