पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए मेला स्पेशल ट्रेन
बिहारशरीफ, जून 16 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए बुधवार को रेलवे कई परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करेगा। मंगलवार को कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया। नालंदा में भी अभ्यर्थियों के आने और जाने के लिए कई स्पेशल ट्रेने चलायी जा रही है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही है। उन्होंने परीक्षार्थियों से इसका लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि गया से नवादा, शेखपुरा होते हुए किऊल के लिए शाम को साढ़े पांच बजे ट्रेन चलायी जाएगी। बख्तियारपुर से सुबह आठ बजे राजगीर के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह भी पढ़ें- CSBC Bihar Constable Exam : बिहार कांस्टेबल परीक्षा के लिए आज से चलेंगी विशेष ट्रेनें, देखें लिस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.