अमरोहा, मार्च 10 -- अमरोहा, संवाददाता। जिले में उप निरीक्षक व समकक्ष पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा दो-दो पालियों में 14 व 15 मार्च को होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए दस सेक्टर व दस स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। डीएम निधि गुप्ता 11 मार्च को सभी सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट समेत केंद्र व्यवस्थापकों की कलक्ट्रेट में बैठक लेंगी। परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित दरोगा एवं समकक्ष पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा आगामी 14 व 15 मार्च को जिले में आयोजित की जाएगी। जिले में कुल दस परीक्षा केंद्र इसके लिए बनाए गए हैं, जहां 19584 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र को एक स...