सहारनपुर, मार्च 14 -- सहारनपुर। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दो अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेनें 14 और 15 मार्च को संचालित की जाएंगी, जिससे सहारनपुर तथा आसपास के क्षेत्रों से परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों को राहत मिल सके। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन संख्या 04510 अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस सुबह 11:30 बजे सहारनपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन रास्ते में टपरी, नागल, तलहेड़ी बुजुर्ग, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर, खतौली, दौराला, मेरठ कैंट, मोदीनगर और नया गाजियाबाद स्टेशनों पर ठहरते हुए दोपहर 2:45 बजे गाजियाबाद पह...