गाजीपुर, जून 8 -- गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने बनारस-बलिया और वाराणसी सिटी-गोरखपुर-वाराणसी सिटी के बीच विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें आठ से 10 जून तक चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 05112 बनारस-बलिया परीक्षा विशेष 8 और 9 जून को बनारस से रात 10:45 बजे प्रस्थान कर वाराणसी सिटी, सारनाथ, औड़िहार, नंदगंज, गाजीपुर सिटी, यूसुफपुर, करीमुद्दीनपुर और फेफना होते हुए रात 1:45 बजे बलिया पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 05149/05150 वाराणसी सिटी-गोरखपुर-वाराणसी सिटी परीक्षा विशेष 8 और 9 जून को वाराणसी सिटी से शाम 7:30 बजे चलकर मऊ, भटनी और देवरिया सदर होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- यूपी में बदले हुए रूटों से चलेंगी गोमतीनगर-कामाख्य...