एटा, जून 8 -- सोमवार से शुरु हुई उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के पहले दिन ही 1373 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 11 सेंटरों पर आयोजित हुई परीक्षा की प्रथम पाली में 3552 अभ्यर्थियों में से 2864 उपस्थित रहे, जबकि 688 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 3552 अभ्यर्थियों में से 2867 उपस्थित रहे। 685 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एडीजी आगरा एसके भगत जिले में पहुंचे और कई सेंटरों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही डीएम अरविन्द सिंह, एसएसपी डा. इलामारन जि. ने भी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा : चश्मा-मोजे उतरे, बाल-दाढ़ी तक टटोलेपरीक्षा केंद्रों का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख...