शामली, जून 10 -- शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा मंगलवार को दूसरी दिन भी जिले में बनाये गए सभी 11 परीक्षा केन्द्रों पर शंातिपूर्ण एवं कडी सुरक्षा व्यावस्था के बीच संपन्न हुई। इस दौरान शिक्षकों के भी मोबाईल फोन लेने पर प्रतिबंध लगाया गया। दोनों पालियों में भारी पुलिस बल परीक्षा केन्द्रों के बाहर तैनात किया गया था। मंगलवार को पुलिस भर्ती परीक्षा जिले के सभी 11 परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में सवेरे 10 बजे प्रारंभ हुई। जिसके लिए सवेरे 8 बजे से ही परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यार्थियों का प्रवेश शुरू कर दिया गया था। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा में सख्ती का पहरा, दूसरे दिन 1554 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर लंबी लंबी लाईनों में लगने के बाद कडी जांच, तलाशी, थर्मन और आई स्कैनिंग के...