अमरोहा, मार्च 15 -- अमरोहा में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में उत्साह देखने को मिला। जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 10 केंद्र बनाए गए थे। प्रशासन ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पहले से ही पूरी तैयारी कर ली थी। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई। रोडवेज बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर भी भीड़ देखी गई। भीड़ के चलते अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना कर पड़ा। परीक्षा संपन्न होते ही अभ्यर्थियों ने घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के लिए दौड़ लगाई। अमरोहा रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...