शामली, जून 10 -- शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को डीएम आलोक यादव और एसपी नरेन्द्र प्रताप सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनपद में 8, 9 और 10 जून को दो पालियों में आयोजित हो रही भर्ती परीक्षा के तहत डीएम और एसपी ने कैराना स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज तथा विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर डीएम ने लिया जायजा निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्थ...