प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 6 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज में आठ जून से शुरू होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य डॉ. प्रशस्त कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में आंतरिक एवं बाह्य कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक की गई। इसमें प्रधानाचार्य ने परीक्षा से संबंधित सभी प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की और सुचिता पूर्ण परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया। बैठक में स्टेटिक मजिस्ट्रेट खंड शिक्षा अधिकारी गुलाबचंद, सह केंद्र व्यवस्थापक अरुण कुमार मिश्रा, शैलेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर शुभनाथ साहनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान यातयात व्यवस्था सुढृढ़ रखें: एसपी यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण यह भी पढ़ें- पुलिस आरक्ष...