सोनभद्र, जून 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा 8, 9 और 10 जून को जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में नोडल अधिकारी (पुलिस) एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- आठ केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, प्रशासन अलर्ट बैठक में परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए अधिक...