पुलिस भर्ती परीक्षा का शांतिपूर्ण समापन, डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण
औरैया, जून 10 -- अजीतमल, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने अजीतमल स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। बुधवार को डीएम और एसपी जनता महाविद्यालय अजीतमल तथा जनता इंटर कॉलेज अजीतमल पहुंचे। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान नियमित रूप से कक्षों का निरीक्षण करते रहें तथा परीक्षा समाप्त होने के बाद बोर्ड के निर्देशों के अनुसार सभी अभिलेखों और सामग्री को सुरक्षित रूप से निर्धारित लिफाफों एवं बॉक्स में रखकर कोषागार में जमा कराना सुनिश्चित करें।नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.