हापुड़, जून 10 -- जनपद हापुड़ में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा दूसरे दिन शांतिपूर्वक संपन्न हुई। यहां हापुड़ जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर 31 फीसदी अभ्यर्थियों ने पेपर छोड़ दिया। 5589 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सीसीटीवी कैमरे की जद में हुई। वहीं, पेपर आसान होने के कारण अभ्यर्थियों के चेहरे खिले रहे। यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा जिले में रोज कराई जा रही है। मंगलवार को जिले में दूसरे दिन परीक्षा का शांतिपूर्वक आयोजन हुआ। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। प्रत्येक अभ्यर्थी की गेट पर कड़ी चेकिंग के बाद ही एंट्री हुई। यहां दूसरे दिन हापुड़ जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और द्वितीय पाली में शाम 3 बजे से 5 बजे तक 5589 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 247...