रामपुर, जून 6 -- रामपुर। जिले में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिले में आठ, नौ व 10 जून को यह परीक्षा कुल 16 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। इसमें प्रतिदिन 8246 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जबकि,तीन दिन में 24768 परीक्षार्थी शामिल होंगे। शनिवार को डीएम अजय कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना समेत अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने परीक्षा से जुड़े प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया。 यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, हर दिन 8256 परीक्षार्थी देंगे परीक्षाकमरों की होगी लाइव निगरानी रामपुर। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों और कमरों की सीस...