शाहजहांपुर, जून 8 -- शाहजहांपुर। जिले में आज से तीन दिनों तक कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर दो घंटे पहले पहुंचने की अपील की गई है। परीक्षा का आयोजन आज से 10 जून तक दो पालियों मेें किया जाएगा, जिसमें प्रत्योक पाली में करीब पांच हजार दो सौ परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा पहली पाली में सुबह दस से 12 बजे तथा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएंगी। गेट परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले बंद कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, दो घंटे पहले पहुंचे केंद्रों परपरीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम परीक्षा में परीक्षार्थियों को किसी तरह की समस्या न हो उसके लिए रेलवे स्टेशन, बस अड्डे के साथ मुख्य चौराहे पर हेल्प डेस्...