अमरोहा, जून 5 -- पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बुधवार रात ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई। अमरोहा शहर में आठ जून से तीन दिन तक भारी वाहनों की एंट्री को प्रतिबंधित किया गया है। हादसों की रोकथाम व जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस अफसरों ने यह निर्णय लिया है। गंतव्य तक पहुंचने के लिए इन तीन दिन भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा। पुलिस-प्रशासन स्तर पर परीक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। जिम्मेदार अफसरों को पूरा जोर परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है। भर्ती परीक्षा आठ जून से शुरू होकर तीन दिन तक लगातार चलेगी। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती : 11 केंद्रों पर 19 हजार परीक्षार्थी करेंगे प्रतिभाग परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर त...