बागपत, जून 12 -- खेकड़ा। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में नाम और जन्मतिथि में हेरा फेरी कर दो जगह परीक्षा देने का प्रयास करने वाले आरोपी का गुरुवार को चालान कर दिया गया। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। अलीगढ़ के खेड़ा खुर्द गांव का सौरभ 10 जून को कस्बे के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र पर पकड़ा गया था। वह रिकॉर्ड में हेरा फेरी कर यहां परीक्षा देने आया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सौरभ ने अपने नाम में ए व ओ का और जन्मतिथि में अंतर कर पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए दो फॉर्म भरे। उन पर उसे दो परीक्षा केंद्र आवंटित हुए। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा: नाम-जन्मतिथि में जालसाजी करने वाले को भेजा जेल नौ जून को उसने मोदीनगर के परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दी थी। गत दिवस वह खेकड़ा के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र...