बागपत, जून 10 -- बागपत। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा मंगलवार को दो पालियों में संपन्न हुई। परीक्षा के दूसरे दिन 10944 अभ्यर्थियों में से 2604 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 8340 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच परीक्षा नकलविहीन और सकुशल संपन्न हुई। वहीं सहारनपुर की रहने वाले एक महिला अभ्यर्थी गलत परीक्षा केंद्र पर पहुंच गई। इसके बाद दरोगा ने उसे गाड़ी से समय रहते सही केंद्र पर पहुंचाया। मंगलवार को भी परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। सुबह 10 बजे प्रथम पाली की परीक्षा शुरू हुई। इसमें 5472 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन इनमें से 4161 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। 1311 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा शाम 3 बजे शुरू हुई, जिसके लिए केंद्र पर एंट्री एक बजे शुरू हुई। दूसरी पाली में भी 547...