सीतापुर, जून 8 -- सीतापुर/हरगांव, संवाददाता। जिले के आठ केंद्रों पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नित बोर्ड द्वारा आयोजित नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती परीक्षा पहले दिन सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में कुल 6528 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 4866 ने परीक्षा दी, जबकि 1662 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया। पहली पाली के कई अभ्यार्थी परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से करीब एक घंटे पहले ही पहुंचे। जहां पर सघन तलाशी के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। गौर करने वाली बात यह है कि प्रवेश के समय परीक्षार्थियों के जूते व मोजे तक उतरवा दिए गए। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यार्थियों ने बताया कि गणित व रीजनिंग के सवाल काफी उलझाऊ थे। जिन...