बाराबंकी, जून 9 -- बाराबंकी, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को जिले के परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह छह बजे से ही परीक्षार्थियों का केंद्रों की ओर पहुंचना शुरू हो गया था। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों के बाहर काफी संख्या में अभ्यर्थी कतारों में खड़े नजर आए। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सुबह सात बजे से ही सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। सुरक्षा व्यवस्था में इंस्पेक्टर, उपनिरीक्षक तथा अन्य पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे। केंद्रों के मुख्य द्वारों पर सघन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा में 1728...