सीतापुर, अक्टूबर 6 -- सीतापुर, संवाददाता। पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में मंगलवार को 11 वीं वाहिनी पीएसी में दौड़ लगाते समय तीन अभ्यर्थियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। तीनों दौड़ के दौरान मैदान में ही बेहोश होकर गिर पड़े। इससे भर्ती स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने अभ्यर्थियों को संभाला और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालात सामान्य होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यह भी पढ़ें- दौड़ में किसी को सांस लेने में परेशानी तो किसी के सीने में दर्दपरीक्षा का आयोजन शहर स्थित 11वीं वाहिनी पीएसी परिसर में मंगलवार को पुलिस आरक्षी भर्ती के तहत अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई जा रही थी। मंगलवार से शुरू हुई इस परीक्षा में कुल 875 अभ्यर्थियों को दौड़ में शामिल होना था, लेकिन इनमें से 60 अभ...