बिजनौर, जून 8 -- पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने विशेष व्यवस्था लागू की है। अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में 50 प्रतिशत रियायती किराए का लाभ दिया जा रहा है। इसके लिए अभ्यर्थियों को यात्रा के दौरान अपना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) दिखाना होगा। पुलिस भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित की जा रही है। परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक दिन पहले तथा परीक्षा समाप्त होने के एक दिन बाद तक रियायती यात्रा की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इससे दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों को काफी राहत मिलेगी。 यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा : पहले दिन लगा फुल, अब लगेगा हाफ किरायापरीक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था परीक्षा के मद्देनजर रोडवेज प्रश...