हापुड़, जून 12 -- हापुड़। जिले के परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा देने वाले एवं दूसरे जिलों में परीक्षा में शामिल हुए 7000 अभ्यर्थियों ने रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो की बसों में सफर का आनंद लिया है। इनसे शासन के आदेश पर आधा किराया लिया गया है। जिले में तीन दिन पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा हुई। यहां हापुड़ जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिन में हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। जबकि यहां जिले के हजारों अभ्यर्थियों ने दूसरे जिलों के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा दी है। उक्त परीक्षार्थियों को शासन के आदेश पर आधा किराया लेकर बसों में सफर की सुविधा दी गई। यहां रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो की विभिन्न बसों में तीन दिन की अवधि में 7 हजार अभ्यर्थियों ने सफर किया है। समय पर अभ्यर्थियों को बसें उपलब्ध कराई गई। यह भी पढ़ें- ...