पुलिस भर्ती: पांच घंटे में चलाईं पांच स्पेशल ट्रेनें
कानपुर, जून 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मंगलवार को पुलिस भर्ती परीक्षा देने के बाद दोपहर और शाम को परीक्षार्थियों का रेला सेंट्रल स्टेशन पहुंचा। रेल प्रशासन ने दिन में 1 से 6 बजे के बीच आए 42000 परीक्षार्थियों को भेजने के लिए सात ट्रेनों को आधे से एक घंटे रोककर चलाया। दोपहर एक बजे से छह बजे के बीच तीन झांसी, दो लखनऊ यानी पांच स्पेशल ट्रेनों को चलाया। तब जाकर परीक्षार्थियों की भीड़ कम हुई। भीड़ की वजह से डिप्टी सीटीएम अकांशु गोविल ने खुद मोर्चा संभाला। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार और जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह क्यूआरटी के साथ प्लेटफार्मों पर सक्रिय रहे। थोड़ी-थोड़ी देर में एनाउंसमेंट भी करवाया गया। परीक्षार्थियों के जाने का रेला तो कम हो गया पर बुधवार को परीक्षा देने वालों का आना शुरू हो गया था। भीड़ में कोई एफओबी तो कोई एक नंबर तो कुछ 17 न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.