रामपुर, मार्च 14 -- अजीमनगर पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस बैरियर तोड़ने वाले चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पकड़े गए चालक पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद चौराहे की थी। बुधवार सुबह करीब दर्जनों ओवरलोड वाहन स्वार की ओर से रामपुर जा रहे थे। वाहन चालक अपनी गाड़ियों को काफी तेजी के साथ भगा रहे थे। खौद चौकी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तेजी से दौड़ रहे वाहनों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सड़क के बीचो-बीच बैरियर लगा दिया। लेकिन खनन से भरे डंपर चालकों नें पुलिस बैरियर को ही उड़ा दिया। तेजी के साथ ओवरलोड वाहन जौहर बाईपास से होकर रामपुर की ओर भागने लगे। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.