अयोध्या, मार्च 7 -- अयोध्या संवाददाता। भवनों के सुरक्षा मानक के अनुपालन में पुलिस और लोक निर्माण विभाग की कुल तीन परियोजनाओं को शासन से स्वीकृति मिली है। राज्यपाल की ओर से इन परियोजनाओं की मंजूरी के बाद बजट आवंटन किया गया है। योजना के तहत पुलिस लाइन स्थित बहुमंजिला भवन (जी प्लस आठ) में सुरक्षा के लिए लोहे की ग्रिल और रेलिंग लगवाई जाएगी। वहीं सर्किट हाउस में पुरानी लाइटों की मरम्मत और एनेक्सी भवन में रेलिंग व पैरापेट का कार्य होगा। पुलिस आवास निगम की ओर से पुलिस कर्मियों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पुलिस लाइन परिसर में नौ मंजिला पुरुष बैरक/हॉस्टल का निर्माण कराया गया है। कुल 150 व्यक्तियों के क्षमता वाले इस हॉस्टल में रह रहे पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए भवन सुरक्षा मानक के तहत पुलिस विभाग की ओर से बालकनी की सुरक्षा के लिए लोहे ...