जौनपुर, अप्रैल 28 -- बदलापुर, संवाददाता। कस्बे के इंदिरा चौक स्थित पुलिस बूथ में सोमवार को एक शराबी एक घंटे तक हंगामा करता रहा। जिस पुलिस बूथ में पुलिस के जवान होने चाहिए वहां शराब पीकर एक अधेड़ यात्रियों को गाली गलौज देता रहा। इसके बावजूद मौके पर कोई पुलिस का जवान नहीं पहुंचा। इंदिरा चौक पर दिन भर भीड़ लगी रहती है। जहां महिला पुरुष यात्री मौजूद रहते है। इसी के बीच लगभग 11 बजे दिन में एक अधेड़ शराबी पहुंचा जो घंटे भर हंगामा करता रहा। जिससे बचकर यात्री निकलते रहे। इतना ही नहीं कुछ देर बाद वह पुलिस बूथ में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- लूट को दबाने पर थाना निरीक्षक व दो दरोगा लाइन हाजिर काफी देर बीत जाने के बाद भी पुलिस के जवान दिखाई नहीं पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...