लखनऊ, फरवरी 3 -- पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय अफसरों को टाटा इंस्टीटयूट के सहयोग से प्रशिक्षण देगा तीन दिवसीय सक्षम पुलिसिंग प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू लखनऊ, विशेष संवाददाता पुलिस बल को विशेष ट्रेनिंग देने के लिए प्रशिक्षण निदेशालय ने अफसरों को टाटा इंस्टीटयूट ऑफ सोशल साइसेंज के सहयोग से पुलिस मुख्यालय में तीन दिवसीय 'सक्षम पुलिसिंग' कार्यशाला की शुरुआत मंगलवार को की। इसमें डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि पुलिस बल में ट्रेनिंग को और अधिक महत्व देने की जरूरत है। सीखने की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती है। हर अधिकारी यूपी पुलिस का प्रतिनिधि है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण संगठन और व्यक्तिगत जीवन दोनों को बेहतर बनाएगा। डीजीपी ने कहा कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ संस्थाओं और सुरक्षा बलों की सफलता का मुख्य कारण उनकी लगातार व उच्चकोटि की ट्रेनिंग है। इस ट्रेनि...