पुलिस बल मिलते ही ढाहने की कार्रवाई करेगी निगम
गिरडीह, जून 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड बिल्डिंग बायलॉज के दायरे से बाहर भवनों पर सख्ती से निपटने की तैयारी निगम प्रशासन कर रही है। इसी कड़ी में शहर के मोबाइल गली में अम्बेदकर चौक मोड़ पर निर्माणाधीन एकमात्र बहुमंजिला व्यवसायिक भवन पर निगम प्रशासन सख्त कार्रवाई करने जा रही है। इसके लिए सदर एसडीएम से दंडाधिकारी की नियुक्ति करने के साथ आवश्यक पुलिस बल की मांग की गई है। आवश्यक पुलिस बल मिलते ही निगम प्रशासन भवन के अवैध हिस्से को ढाहने तक की कार्रवाई करेगी। निगम के उपनगर प्रशासक प्रशांत कुमार लायक ने कहा कि उक्त बहुमंजिला व्यवसायिक भवन पर आवश्यक पुलिस बल की पूर्ति होने पर फौरी कार्रवाई होगी। भवन मालिक रंजीत कुमार स्वर्णकार और विकास स्वर्णकार को तीन बार नोटिस दिया जा चुका है। अंतिम नोटिस में 26 मई तक हिदायत दी गई थी कि नक्शे के बाहर जो डेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.