नवादा, अप्रैल 25 -- शिक्षकों के साथ ही अब लोगों की सुरक्षा में लगे सिपाहियों को भी डिजिटल रूप से दक्ष किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जिला बल के सिपाहियों को कम्प्यूटर का पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले चरण में पचास सिपाहियों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट)की ओर से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। पुलिस केंद्र नवादा के अनुरोध पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लगभग 200 प्रशिक्षु सिपाहियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए संस्थान की तरफ से पहल की गई है। डायट के प्राचार्य ने बताया कि इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक (शिक्षा), पुलिस केंद्र की ओर से पत्र के माध्यम से अनुरोध किया गया था,...