मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के आमगोला रोड में बुधवार दोपहर पौने 12 बजे पुलिस बनकर दो शातिरों ने रामबाग मोहल्ला निवासी आभूषण कारोबारी परमानंद प्रसाद गुप्ता से 10 लाख की चेन व अंगूठी की ठगी कर ली। इसकी सूचना पर पहुंची काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने मामले की जांच की। साथ ही शातिरों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।अघोरिया बाजार की ओर से स्कूटी से आ रहे आभूषण कारोबारी परमानंद प्रसाद को दो शातिरों ने रोका। दोनों ने खाकी रंग की जैकेट और पैंट पहन रखी थी। रोकने के बाद उन्होंने कहा कि आगे अशोक चौधरी के घर में लूट हो गई है। हमलोग बाहर के पुलिस कर्मी हैं। यहां पर ड्यूटी लगी है। इस तरह सोने की चेन और अंगूठी पहनकर आगे मत जाइए। जांच हो रही है। इसके बाद दोनों ने चेन व अंगूठी उतरवा कर एक कागज में...