बगहा, अप्रैल 24 -- बेतिया। नगर के एमजेके कॉलेज के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने स्वयं को पुलिस बता मछली विक्रेता अजय कुमार गुप्ता से सोने का दो चेन और अंगूठी ठग लिया है। घटना शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे की है। अजय कुमार गुप्ता कालीबाग थाना क्षेत्र के संत तेरेसा रोड के निवासी हैं। दोनों अपराधियों ने नगर में छीना झपटी होने की घटना का भय दिखाकर अजय कुमार गुप्ता के शरीर से आभूषण निकलवा लिया। उसके बाद कागज में आभूषण रख पॉलिथीन में बांधने के दौरान चालाकी से आभूषण बदल दिया। आभूषण के जगह कागज में पत्थर के छोटे-छोटे टुकड़े रख मछली विक्रेता को पकड़ा दिया। अजय कुमार घर पहुंचे तो कागज में पत्थर का टुकड़ा देख सन्न रह गए। तब उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ और उन्होंने इसकी शिकायत नगर पुलिस से की। ठगी की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सी...