हापुड़, जून 16 -- यूपी के हरिद्वार गढ़मुक्तेश्वर में 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा गंगा स्नान के लिए आगमन किया। परंतु दशहरा गंगा स्नान के बाद पुलिस ने हल्के में लिया तो दिल्ली-लखनऊ हाईवे एक बार फिर से जाम से हांफ गया। हाईवे पर बाइपास होने के बाद भी सिंभावली और स्याना चौपले पर रुट डायवर्जन किया गया। जिस कारण पहली बार श्रद्धालुओं को गंगा में डुबकी लगाने के लिए भीषण गर्मी में कई किलोमीटर अलग को भागना पड़ा। अधिमास की सोमवती अमावस्या पर पर दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर लगने वाले जाम ने पुलिस की सभी व्यवस्थाओं की पोल खोल कर सामने ला दी। रात के एक बजे के बाद उमडी श्रद्धा के सामने पुलिस की प्लानिंग बौनी साबित हो गई और बिना किसी प्लान के अचानक सिंभावली और स्याना चौपला पर रुट डायवर्टकर दिया। रुट डायवर्ट किए जाने से श्रद्धालुओं समेत क्षेत्रीय जनता को भी द...