रामपुर, मार्च 28 -- राजनीतिक दबाव में पुलिस-प्रशासन पर अवैध कब्जा कराने का आरोप लगा है। युवक ने इसकी शिकायत डीएम से कर उसकी जमीन कब्जा होने से बचाने की मांग की है। उसका कहना है कि स्थानीय अधिकारी किसी प्रभाव में उसकी सुनने को तैयार नहीं हैं। गांव गलपुरा निवासी अतुल कुमार शर्मा के अनुसार उसकी जमीन गांव गलपुरा में है। आरोप है कि इस पर कुछ दबंग कब्जा कर रहे हैं। उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। इसके चलते न तो पुलिस और न ही प्रशासनिक अफसर उसकी सुनने को तैयार हैं। वह अपने कागजात पेश करने को टक्करें मार रहा है, लेकिन उसके कागजात नहीं देखे जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...