बलिया, अप्रैल 21 -- बलिया। शहर के विशुनीपुर मोहल्ला के एक गली से मंगलवार को पुलिस-प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा करने का भी प्रयास किया। हालांकि अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया। गली की एक जमीन पर लम्बे समय से कबाड़ गोदाम के रुप में प्रयोग किया जा रहा था। ईओ सुभाष कुमार ने जमीन नपा के होने की रिपोर्ट अधिकारियों को दी थी। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट आशा राम वर्मा, नगर कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी नपा टीम के साथ दोपहर बाद पहुंचे। इसके बाद गोदाम में रखे सामान को ट्रैक्टर पर लादकर जगदीशपुर पानी टंकी पहुंचाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने हंगामा किया तो सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई की चेतावनी देकर शांत करा दिया। यह भी पढ़ें- रामनगर: विरोध में बीच अतिक्रमण हटाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.