गढ़वा, मार्च 3 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। सोमवार दोपहर पुलिस इंस्पेक्टर गुलाब सिंह के नेतृत्व में खरौंधी, भवनाथपुर तथा केतार थाना क्षेत्र में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखना और लोगों में सुरक्षा का विश्वास जगाना है। यह फ्लैग मार्च खरौंधी प्रखंड के कूपा, अरंगी, सिसरी, चंदनी, खरौंधी एवं मझिगावा पंचायत में निकाला गया। पुलिस बल ने गांव-गांव जाकर मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया। उस दौरान पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उन्हें होली का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि होली जैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.