संभल, मार्च 3 -- होली के त्यौहार को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क बना हुआ है। इसीलिए उसने रविवार की शाम शहर की मस्जिदों की सुरक्षा का जायजा लिया। होली पर नगर में मस्जिदों की सुरक्षा को लेकर रविवार को एसडीएम आशुतोष तिवारी व सीओ दीपक तिवारी ने पुलिस बल के साथ शहर में भ्रमण किया। उन्होंने संभल गेट स्थित सुनहरी मस्जिद के इमाम से जानकारी ली। इमाम ने बताया कि नगर में आज तक होली के त्योहार पर मस्जिदों को ढका नहीं गया है । यहां हर त्योहार मिल जुलकर मनाया जाता है। किसी भी तरह का झगड़ा या विवाद नहीं होता। सब एक साथ मिलकर रहते हैं। उसके बाद बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापारियों से जानकारी ली। इस दौरान कोतवाल अनुज तोमर क्राइम, इंस्पेक्टर विपिन एसएसआई के साथ पीएससी के जवान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...