इटावा औरैया, मार्च 19 -- ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के दिशा-निर्देशों के तहत गुरुवार सुबह पुलिस प्रशासन ने सराय खाम स्थित मस्जिद पर लगे दो लाउडस्पीकर उतरवा दिए। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष कमल भाटी द्वारा की गई। सुबह पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निर्धारित नियमों के अनुसार लाउडस्पीकर हटवाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई। इस दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा, जिससे किसी प्रकार की असहज स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह कदम शासन के निर्देशों के अनुपालन में उठाया गया है, जिसका उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण करना और सभी धार्मिक स्थलों पर निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित कराना है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कहीं भी नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो आगे भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.