पुलिस प्रशासन ने आयोजन स्थल का लिया जायजा
मुरादाबाद, जून 3 -- रालोद के मुखिया की जनसभा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पार्टी ने इसे विजय संकल्प महारैली का नाम दिया है। सम्मेलन में रागिनी कलाकार लोगों का मनोरंजन भी करेंगे। पूर्व विधायक विजय कुमार यादव ने राष्ट्रीय लोक दल ज्वाइन करने के बाद पहली जनसभा गुरुवार को सनातन धर्म हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में होगी। रालोद अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में राज्य मंत्री जयंत चौधरी ठाकुरद्वारा में जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा को व्यवस्थित करने के लिए डिप्टी एसपी आशीष प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने सुरक्षा का जायजा लिया। हाल में ही रालोद में शामिल पूर्व विधायक विजय यादव, अजय यादव ,संजय यादव, जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी, अरुण कुमार सलीम अंसारी एडवोकेट आदि जनसभा को सफल बनाने के लिए ताकत झोंक दी। यह भी पढ़ें- सपा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.