बांदा, जून 23 -- बांदा। उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के तत्वावधान में मंगलवार को पुलिस लाइन में बैठक हुई। डीआईजी राजेश एस के समक्ष पुलिस पेंशनरों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने सभी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के साथ करवाने का भरोसा दिया। कहा कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो उनसे व्यक्तिगत आकर मिलें। एसपी पलाश बंसल ने साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताए। बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल ऑफिसर एवं बांदा ब्रांच प्रबंधक अभिलाष दीक्षित ने पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत पुलिस पेंशनर को मिलने वाले लाभ के बारे में बताया। कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पेंशनर इसका लाभ लें। संचालन सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने किया। बैठक में सीओ सदर सौरभ सिंह,आरआई सहित पेंशनर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...