अलीगढ़, सितम्बर 2 -- अलीगढ़। पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान की 65वीं मासिक बैठक सोमवार को पुलिस लाइन्स स्थित सम्मेलन कक्ष में अध्यक्ष सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक सोहनपाल वाष्र्णेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से पेंशनरों के हितों से जुड़े तीन मुद्दों पर चर्चा हुई। संस्थान ने सभी पेंशनरों से अपील की कि जो अभी तक संस्थान के सदस्य नहीं बने हैं, वे तुरंत सदस्यता फार्म भरें और व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए अपना नाम, पता व मोबाइल नंबर कार्यालय में दर्ज कराएं। साथ ही सेवानिवृत्ति के बाद विभागीय स्वास्थ्य-पत्र (हेल्थ कार्ड) अनिवार्य रूप से बनवाने को कहा गया। इसके लिए पति-पत्नी का संयुक्त फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति और नोटरी शपथ-पत्र जरूरी बताया गया। पारिवारिक पेंशनरों की समस्या पर चर्चा करते हुए बताया गया कि कई पारिवारिक पें...