पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
हरिद्वार, जून 11 -- भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) ने किसानों, पुलिस कर्मियों, पत्रकारों और भूमि अधिग्रहण से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पुलिस कर्मियों के लिए पेंशन व्यवस्था लागू करने, पत्रकारों को मासिक भत्ता देने, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सुनिश्चित करने तथा भूमि अधिग्रहण में किसानों को बाजार दर के अनुसार मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को अलकनंदा घाट के पास सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में पूर्व सैनिकों, सांसदों और विधायकों की भांति पुलिस कर्मियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.