बागपत, मई 1 -- बागपत। डूड़ा के मिशन मैनेजर के लापता होने के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। कोई जान-बूझकर गायब होने की बात कह रहा था, तो कोई राखी से पीछा छुड़ाने की। पुलिस भी इसी ऐंगल पर उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन पुलिस ने जैसे ही महिला राखी को दो बार पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया, तो उसके सहयोगियों को विक्रांत मर्डर में जेल जाने का डर सताने लगा था। खुद को जेल जाने से बचाने के लिए हत्यारों ने राखी को भी सहारनपुर ले जाकर मौत के घाट उतार दिया। डूड़ा कर्मी विक्रांत की पत्नी प्राची ने पति के गायब होने के बाद बागपत कोतवाली पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- शादी से पहले हुई शराब पार्टी में विक्रांत को लगी गोली उसने पूर्व में साथ काम करने वाली महिला राखी कश्यप पर पति को गायब करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने राखी कश्यप पर शिकंजा क...