मुरादाबाद, मई 1 -- पुलिस पिकेट से नदारत पुलिस कर्मियों पर शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने शिकंजा कसते हुए कड़ी कार्रवाई के चेतावनी दी है। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने कदीर तिराहा पर पहुंच कर पिकेट ड्यूटी स्टाफ को चेक किया,तो पाया कि पिकेट में ड्यूटी से कई पुलिसकर्मी लापता थे। इसके बाद उन्होंने सभी चौराहा कमालपुरी चौराहा, रतुपुरा चौराहा, जसपुर तिराहा पर पुलिस पिकेट चेक करने के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को फोन पर संपर्क किया और चेतावनी दी की सुबह 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक जो भी पुलिस कर्मी जिन स्थान पर ड्यूटी पर लगाए गए हैं यदि ड्यूटी पर नहीं पाए जाते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब पुलिस फोर्स की कोई कमी नहीं है, इसलिए लापरवाही बिल्कुल सहन नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...