शाहजहांपुर, मई 9 -- मदनापुर। पिकअप चालक हरिओम हत्याकांड में शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे शव को बड़े भाई दिनेश कुमार ने मुखाग्नि दी। उधर पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए कई लोगों से पूछताछ की है। चंदपुर गांव निवासी हरिओम बुधवार शाम डीजे की बुकिंग लेकर पिकअप से शादी समारोह में गया था। इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। गुरुवार दोपहर उसका शव सरदार के यूकेलिप्टस के खेत में मिला था। शव पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रामनगर निवासी रामवीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि पुलिस अब भी कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने गांव और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.