समस्तीपुर, सितम्बर 6 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के गंगौली मंदा पंचायत के मंदा गांव वार्ड 8 की महिलाओं ने शुक्रवार को थाना परिसर में घूसकर बवाल काटा। इस दौरान एसआई व सिपाई के साथ हाथापाई की। जिससे दोनों घायल हो गयेे। आक्रोशित महिलाओं को आरोप था कि गुरुवार देर रात महिला के साथ अभ्रद व्यवहार के एक मामले में गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान पुलिस ने वार्ड में पहुंचकर एक प्रसुता महिला को थप्पर जड़ दिया। वहीं दो लोगों को पकड़कर थाना ले आई थी। इसी पर आक्रोशित होकर शुक्रवार को वार्ड के लोग लाठी-डंडा से लैस होकर थाना परिसर में घुसे। वहीं ओडी में तैनात एसआई संजीव कुमार सिंह के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई पर उतारू हो गये। माहौल देखकर एसआई ने सिपाही के रूम की ओर भागे। आक्रोशित लोगों ने उन्हें खदेड़ते हुए सिपाही रूम के अंदर भी घुसकर हंगामा किया। इसमे...