पुलिस पर हमले के केस में भी गवाह गायब, कोर्ट से 11 अफसरों और जवानों के खिलाफ वारंट
हमारे संवाददाता, अप्रैल 7 -- बिहार में पुलिस पर हमले के बाद एक भी पुलिसवाला इस मामले में गवाही देने के लिए कोर्ट नहीं पहुंचा। अब केस में सख्ती बरतते हुए कोर्ट ने अब 11 पुलिसवालों पर वारंट जारी कर दिया है। पूरा मामला पश्चिम चंपारण जिले का है। दरअसल यहां 32 वर्ष पुराने मामले में बगहा में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेंद्र मिश्र की कोर्ट ने एक साथ 11 पुलिस कर्मियों पर वारंट जारी किया है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान तल्ख टिप्पणी की। कहा कि पुलिस पर हुए हमले के मामले में एक भी पुलिस का गवाही के लिए नहीं पहुंचना ठीक नहीं है। इस मामले के सभी 11 पुलिसकर्मियों पर वारंट जारी करते हुए नियत तिथि को गवाही पर आने का निर्देश दिया गया है। अपर लोक अभियोजक जितेंद्र भारती ने बताया कि मामला गोवर्द्धना थाना क्षेत्र का है। रामचंद्र चौधरी गैंग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.