गंगापार, जून 29 -- आनापुर-ठेगहा में मोहर्रम के दौरान ताजिया जुलूस के मार्ग को लेकर हुए विवाद में पुलिस टीम पर हमले के मामले में नवाबगंज पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्य आरोपी मो. सलीम समेत अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि शेष आठ नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं। प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज पंकज अवस्थी ने बताया कि पुलिस पर हमले के मामले में दर्ज मुकदमे के नामजद एवं वांछित आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीमें लगातार क्षेत्र और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। शुक्रवार देर रात ताजिया जुलूस के मार्ग को लेकर उत्पन्न विवाद को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर एक पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार, ईंट-पत्थर तथा लाठी-डंडों स...